फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कुख्यात गैंगस्टर बूटा खान को बठिंडा जेल से खन्ना पुलिस लेकर गई प्रोडक्शन वारंट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार तस्करी में एजीटीएफ करेगी पूछताछ, बठिंडा जेल से चला रहा था नेटवर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर बूटा खान उर्फ बग्गा खान को खन्ना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। खन्ना पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कड़ी सुरक्षा में गैंगस्टर को जेल से ले जाया गया। मलेरकोटला के गांव तक्खरां के रहने वाला बूटा खान जेल में बैठकर दुबई व कई अन्य देशों में अपने गुर्गों को निर्देश देता था। बूटा खान की गिरफ्तारी खन्ना के सिटी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। खन्ना पुलिस ने कुछ दिन पहले अवैध हथियारों के साथ कुछ युवकों को पकड़ा था। इनकी पूछताछ में बूटा खान का नाम सामने आया। शक है कि बूटा जेल में बैठकर हथियारों की तस्करी का गिरोह चला रहा है, जिसे लेकर उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।
विज्ञापन


बताते चले कि बूटा खान 2019 में अमृतसर जेल में बंद था। वहां पर उसका संपर्क एक बड़े तस्कर के जरिए दुबई के तारिक अहमद से हुआ था। तारिक से मिलकर जेल से ही बूटा खान ने हिमाचल के जरिए 22 किलो हेरोइन मंगवाई थी। जो सहारनपुर भेजी थी। इसके बाद गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर यूएई से आए कंटेनर में कपड़े के थान में छिपाकर लाई गई 75 किलो हेरोइन भी बूटा खान ने मंगवाई थी। दुबई में बैठे तारिक अहमद के जरिये हेरोइन की डील की गई थी। इसका खुलासा गुजरात एटीएस के मालेरकोटला पहुंचने के बाद डिलाइट इंपेक्स फर्म के मालिक और बूटा खान के जानकार दीपक किंगरा से पूछताछ में हुआ था। बूटा खान फरीदकोट जेल से ही बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था, जिसमें अफगानिस्तान, दुबई, यूएई के कई बड़े तस्कर शामिल हैं। बूटा खान जेल में बैठकर मोबाइल से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बताया जा रहा है कि बूटा से कई बार मोबाइल भी मिल चुके हैं। इस केस में भी मोबाइल का प्रयोग करके हथियारों की तस्करी का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें