फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना मंडी से सौ प्रतिशत गेहूं की लिफ्टिंग

Sun, 17 May 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खन्ना/(लुधियाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य भर में गेहूं का सीजन समाप्त होने को है। उधर, खन्ना मंडी से एजेंसियों की ओर से 100 प्रतिशत गेहूं की लिफ्टिंग की गई। मार्केट कमेटी के सचिव अश्वनी मोदगिल ने बताया कि इस साल 17 लाख 55 हजार 480 बोरियां लिफ्ट हुई। वहीं बीते साल 20 लाख 50 हजार 180 बोरी लिफ्ट हुई थीं। पिछली बार के मुकाबले इस बार 2 लाख 94 हजार 700 बोरी कम लिफ्ट हुईं। इसका मुख्य कारण बेमौसम बारिश बताया जा रहा है। अश्वनी ने बताया कि सभी खरीद एजेंसियों ने अपनी-अपनी खरीद सही समय और जितने प्रतिशत खरीद करने के आदेश दिए गए थे उतनी ही खरीद की। सचिव ने बताया कि इस साल पनग्रेन नेे 2 लाख 45 हजार 620 बोरियों की खरीद कर समय रहते अपने गोदामों में लिफ्ट किया। इस तरह मार्कफेड ने 1 लाख 50 हजार 300 बोरियां, पंजाब एग्रो ने 1 लाख 26 हजार 740, वेयर हाउस ने 4 लाख 23 हजार 440 बोरियां और एफसीआई ने 3 लाख 80 हजार बोरियां अपने-अपने गोदामों में लिफ्ट कराई। इसी तरह प्राइवेट एजेंसी ने 4 लाख 28 हजार 500 बोरी खरीद करवाकर अपने गोदामों में लिफ्ट करवाई।
विज्ञापन

सचिव ने कहां कि खन्ना मंडी के अधीन रोणी मंडी, ईसडू मंडी और रायपुर मंडी आती हैं। इसके चलते रोणी मंडी में 82,867 क्विंटल की खरीद हुई। यहां से अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 1 लाख 61 हजार 740 बोरियां लिफ्ट की गई। इसी तरह ईसडू मंडी में 23,226 क्विंटल की खरीद हुई। यहां से 46 हजार 452 बोरियां लिफ्ट की गईं। ऐसे ही रायपुर मंडी में 12,588 क्विंटल की खरीद हुई। एजेंसियों की ओर से 25 हजार 177 बोरियां लिफ्ट करवाई गई।
उधर खन्ना मंडी में भी 7 लाख 61 हजार 60 क्विंटल की खरीद हुई। 15 लाख 21 हजार 100 बोरियां अलग-अलग एजेंसियों की ओर से लिफ्ट करवाई गई। अश्वनी मौदगिल ने कहा कि प्रदेश की सभी खरीद एजेंसियां फसल लिफ्ट कर पहले अपने-अपने गोदामों में लगवा लेती हैं और थोड़े समय बाद सभी फसल को एफसीआई के हवाले कर देती हैं। सचिव ने बताया पिछले साल 10 लाख 25 हजार 390 क्विंटल की खरीद हुई थी, लेकिन इस साल सिर्फ 7 लाख 61 हजार 60 क्विंटल की ही खरीद हो पाई है। सचिव ने बताया खरीद एजेंसियां गेहूं को लिफ्ट कर अपने-अपने गोदामों में रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें