फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कश्मीरी नर्सिंग छात्र ने कॉलेज हॉस्टल में फंदा लगाकर किया सुसाइड, फीस नहीं भर पाने से था परेशान

Sun, 02 Oct 2022 03:04 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मृतक छात्र ने शनिवार को कॉलेज प्रबंधन को बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह दोपहर 12 बजे छुट्टी लेकर अपने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला स्थित एक निजी बीएससी मेडिकल कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र ने मानसिक परेशानी के चलते शनिवार शाम को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा वह कॉलेज की फीस नहीं भर पाने के कारण परेशान था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के गांव सोपर जिला बांदीपुर निवासी 22 वर्षीय उमर सुभान मलिक पुत्र सुभान अहमद मलिक पिछले दो साल से बठिंडा- मानसा रोड स्थित पंजाब नर्सिंग कालेज में बीएससी नर्सिंग के दूसरे साल का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। वहीं उसने फांसी लगा ली।

जब तक उसके साथियों को घटना की जानकारी मिली,तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र सिविल अस्पताल में जमा हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक छात्र ने शनिवार को कालेज प्रबंधन को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह दोपहर 12 बजे छुट्टी लेकर अपने कमरे में चला गया। शाम करीब चार बजे जब उसके साथी छात्र हास्टल पहुंचे।

 

उन्होंने उमर के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला, तो कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। उन्होंने हास्टल के कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो उमर सुभान मलिक फंदे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र कॉलेज की फीस भरने को लेकर परेशान था। थाना संगत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें