फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अमीर बनने के लिए घर अल्ट्रासाउंड मशीन लगा करने लगा भ्रूण लिंग जांच

विज्ञापन
लुधियाना सिविल सर्जन डॉ. हितिंदर कौर व जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने अवैध स्कैन ? - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
लुधियाना। करनैल सिंह नगर इलाके में घर के अंदर ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगा गर्भ में लिंग जांच करने के मामले में सेहत विभाग की टीम ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना सदर की पुलिस ने मामले में सिविल सर्जन डॉ. हतिंदर कौर की शिकायत पर इंद्रा कालोनी निवासी करण और शहीद करनैल सिंह नगर निवासी रुपिंदर सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि एक निजी अस्पताल में बतौर पीआरओ काम कर चुका है। वह शार्टकट तरीके में पैसा कमाना चाहता था तो उसने घर पर ही दिल्ली से अल्ट्रासाउंड मशीन मंगवा ली और यह गोरखधंधा शुरू कर दिया। वह अवैध तरीके से भ्रूण जांच करने की मोटी फीस वसूल करता था। सूत्र बताते हैं कि करण ने कई निजी अस्पतालों के साथ संपर्क कर रखा था। करण के गिरफ्तार होने के बाद यह बात सामने आ रही है कि पुलिस ने सेहत विभाग की टीम के साथ मिलकर कई निजी अस्पतालों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की राडार पर कई छोटे निजी अस्पताल हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग की टीम को करण के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि वह काफी समय से भ्रूण लिंग जांच का गोरखधंधा कर रहा है। मगर सेहत विभाग की टीम पक्के तौर पर सबूत इकट्ठा करना चाहती थी। सेहत विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को तैयार किया और एक बिचौलिए के जरिये उसे भेजा। आरोपी ने महिला से तीस हजार रुपये में सौदा तय किया। जैसे ही महिला के टेस्ट होने लगे तो सेहत विभाग की टीम ने छापा मार दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी करण काफई शातिर दिमाग है। वह जल्द अमीर बनना चाहता था। उसने चार लाख रुपये में दिल्ली से अल्ट्रासाउंड की मशीन खरीद की थी। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह अब तक 35 से चालीस महिलाओं के भ्रूण टेस्ट कर चुका है।
पुलिस और सेहत विभाग की टीम अब उन लोगों की लिस्ट लेने में लगी है, जिन लोगों ने टेस्ट करवाए है। आरोपी ने भी महिलाओं से मोटी रकम वसूल की थी। अब सेहत विभाग की टीम यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी का किन किन अस्पतालों से संपर्क था। सिविल सर्जन डॉ. हतिंदर कौर ने बताया कि पुलिस के साथ मिल मामले की जांच की जा रही है। अगर इस मामले में किसी भी प्राइवेट अस्पताल की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बाकी करण और उसके साथी से पूछताछ चल रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें