फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई : ज्याणी 

Tue, 23 Aug 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लु्धियाना के डा. सुनिता सोफ्त अस्पताल में क्रायोफ्रीजिंग इकाई लैब का उद्घाटन करते सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्यानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने स्पष्ट किया है कि भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल यदि मरीजों से ठगी करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। ऐसे अस्पताल के बारे में टोल फ्री नंबर 104 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


ज्याणी मंगलवार को कॉलेज रोड पर डॉ. सुमिता सोफ्त अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ज्याणी ने अस्पताल में इक्सी लैब और कायोफ्रिजिंग लैब का शुभारंभ किया।

ज्याणी के ध्यान में लाया गया कि कुछ अस्पताल भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना की आड़ में लाभार्थी मरीजों से पैसे वसूल कर रहे हैं, जबकि बीमा का क्लेम भी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


ज्याणी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और साफ किया कि ऐसा करने वाले अस्पतालों को स्कीम की सूची से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के बेहतर इलाज के लिए यह स्कीम शुरू की गई है, इसकी आड़ में ठगी नहीं करने दी जाएगी।

फाजिल्का के कुछ गांवों को बिकाऊ करार देने के एलान पर ज्याणी ने कहा कि यह विरोधी पार्टियों की चाल हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अकाली भाजपा सरकार ने सूबे के सर्वपक्षीय विकास के लिए काम किया है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, नतीजतन लोगों का रुझान सरकारी सेहत सेवाओं में बढ़ रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुमिता सोफ्त मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें