फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बिट्टू को लेकर अब शिअद-कांग्रेस यूथ विंग में छिड़ी जुबानी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू के शहर में लापता होने के पोस्टर लगते ही बुधवार देर शाम को सांसद बिट्टू बाहर निकल आए। आखिरकार वह मंत्री आशु के साथ जवद्दी स्थित कोरोना सेंटर का दौरा करने पहुंच गए। वहीं वीरवार को यूथ कांग्रेसियों ने बाजार में लगे पोस्टर फाड़ दिए, जिन्हें यूथ अकाली दल की तरफ से लगाया गया था। अब दोनों पक्षों में जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां यूथ कांग्रेस ने फेसबुक पर पोस्टर फाड़ने की वीडियो डालकर अपना संदेश शिअद यूथ प्रधान के नाम दिया। वहीं शिअद यूथ प्रधान गोशा ने कहा कि वह अपने मकसद में कामयाब रहे हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य सिर्फ जगाना था। लेकिन सांसद अभी वह काम नहीं कर रहे हैं, जो लोग चाहते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को शिअद यूथ प्रधान गुरदीप गोशा की अगुवाई में बाजार में सांसद रवनीत बिट्टू के लापता होने के पोस्टर लगाए गए। यूथ नेताओं का कहना था कि सांसद बिट्टू वोट लेकर घर बैठ गए हैं। इस महामारी के दौरान वह सिर्फ फेसबुक पेज पर वीडियो डालने के अलावा कोई काम नहीं कर रहे हैं। वीरवार को यूथ कांग्रेसी हांडा की अगुवाई में सभी पोस्टरों को हटा दिया गया। इस मौके पर हांडा ने कहा कि सांसद किसानों के लिए दिल्ली में डटे हुए थे न कि घर बैठे थे। इस कोरोना महामारी में यूथ अकाली दल को इस तरह की राजनीति से गुरेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें