फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड : मानसा जा रहे अयाली समेत 50 से अधिक समर्थक हिरासत में

Wed, 14 Oct 2026 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में मानसा धरने में जा रहे दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और उनके 50 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया गया। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने उन्हें हलवारा में रोका। झोटा नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अयाली के साथियों को बसों में बैठाकर रायकोट की तरफ अज्ञात स्थान पर ले जाने की जानकारी दी। हलवारा चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। मानसा में झोटा के परिजन और समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर गठित कमेटी ने 15 अक्तूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के इस्तीफे तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया है। परविंदर सिंह झोटा की हत्या मंगलवार को मानसा में हुई थी। एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद के दौरान उन्हें गोली लगी थी। घटना के समय झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें