फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कथा में दो महिलाओं के गहने और नकदी चोरी

Wed, 30 Sep 2026 05:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक आयोजन में चोरी की वारदात हुई है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के परिजनों से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। मोती नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरनाला स्थित वायुसेना केंद्र में तैनात विंग कमांडर एसके झा ने शिकायत दी है कि 26 सितंबर को उनकी मां और सास ग्लाडा ग्राउंड में कथा सुनने गई थीं। दोनों महिलाएं वीआईपी गेट के पास खड़ी थीं। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने उनके गले से सोने की चेन उतार ली। उनका लाल रंग का थैला भी चोरी हो गया। इस थैले में सात हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। पंडाल के भीतर पहुंचने पर चोरी का पता चला। वीआईपी गेट पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पंडाल के भीतर जेबकतरों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों और पुराने अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें