फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल को नेशनल अवॉर्ड मिला, प्रिंसिपल चंद्रशेखर को गोल्डन प्रिंसिपल अवार्ड

Mon, 08 Dec 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

इस अवॉर्ड्स फंक्शन में जतिंदरा ग्रीनफील्ड स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रशेखर को भी गोल्डन प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, सामान्य ज्ञान की स्टेट चैंपियन सातवीं कक्षा की हरमनजोत कौर और उनकी मार्गदर्शक अध्यापिका रमनदीप कौर कुलार को समारोह में स्टेट चैंपियन का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल को नेशनल अवॉर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल, गुरुसर सुधार को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन द्वारा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह समारोह पंजाब यूनिवर्सिटी घडूआं चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां अलग-अलग विषयों के ओलंपियाड विजेताओं को पदक ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


इस अवॉर्ड्स फंक्शन में जतिंदरा ग्रीनफील्ड स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रशेखर को भी गोल्डन प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, सामान्य ज्ञान की स्टेट चैंपियन सातवीं कक्षा की हरमनजोत कौर और उनकी मार्गदर्शक अध्यापिका रमनदीप कौर कुलार को समारोह में स्टेट चैंपियन का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय की गिद्दा टीम और कोच सिमरजीत कौर ने पहला स्थान हासिल करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। 

गिद्दा टीम में करमनजोत कौर, पायल, हरलीन कौर, गुरमनप्रीत कौर, नवगीत कौर, एकनूर कौर धालीवाल, अमनवीर कौर, अंशिका, मनमीत कौर, जैसमीन कौर, मानवदीप कौर, प्रभनूर कौर शामिल रहे। स्कूल के विद्यार्थी करमनजोत सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह ने अपने गुरु जगरूप सिंह के योग्य मार्गदर्शन में 'पंजाबी वार' में लगातार तीसरा नेशनल अवॉर्ड हासिल करके लोहा मनवाया।
विज्ञापन


स्कूल अध्यक्ष डॉ. एचएस धालीवाल, प्रबंध संचालक डॉ. मनप्रीत कौर धालीवाल ने स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के लिए बधाई दी और भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 

प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड मिलना स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है और ऐसे बडे़ अवार्ड भविष्य में अधिक कड़ी मेहनत करने की ऊर्जा देते हैं। 

लुधियाना के जतिंदरा ग्रीनफील्ड स्कूल में पंजाब के सबसे अधिक एनआरआई बच्चों के दाखिला लेने का रिकॉर्ड है। 13 मार्च 2004 को शुरू हुए स्कूल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें