फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता साहिब गोल्ड कप पर पावरकॉम पटियाला का कब्जा

Sat, 23 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
माता साहिब कौर जरखड़ स्पोटर्स क्लब का 30वां जरखड़ खेल फेस्टिवल शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें हॉकी के फाइनल मुकाबले में पंजाब पावर स्टेट कारपोरेशन पटियाला ने जरखड़ को 1-0 के अंतर से हराकर माता साहिब कौर गोल्ड कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन


अंतिम दिन ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, चीफ इंजीनियर एनके सिंह, हॉकी स्टार अमनदीप कौर, पत्रकार अजैब सिंह गर्चा, समाज सेवी हरदयाल सिंह अमन, खेल प्रमोटर दलजीत सिंह, हरविंदर सिंह फूलका, फिल्म कलाकार रमणीक कौर को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गायक मनमोहन वारिस और कंवर ग्रेवाल का विशेष सम्मान किया गया।

सुखपाल सिंह गिल वालीबॉल शूटिंग कप में हरियाणा ने बठिंडा को हराया। बीबी सुरजीत कौर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप कप लड़कियां में लुधियाना ने पहला, अमृतसर ने दूसरा और संगरूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाबा सुरजन सिंह सरींह हैंडबाल कप लड़के में लुधियाना पहले और फरीदकोट दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी 75 किलो में जंड गांव ने घलोटी को पराजित किया। अमरजीत सिंह ग्रेवाल हाकी कप (लड़कियां) में सरकारी कॉलेज ने खालसा कॉलेज को हराया। अजीत सिंह लताला ट्राफी एथलेटिक्स (लड़के) में 200 मीटर दौड़ में हरप्रीत सिंह ने पहला, सोनू ने दूसरा और मनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में लुधियाना का राजकुमार पहले, पटियाला का दिलप्रीत सिंह दूसरे और लुधियाना का नवतेज सिंह तीसरे स्थान पर, 800 मीटर दौड़ में लुधियाना का बलजीत सिंह पहले, लुधियाना का रणजोध सिंह दूसरे और संगरुर का सतनाम सिंह तीसरे स्थान पर, 1500 मीटर दौड़ में संगरूर का गुरमीत सिंह पहले, संगरूर का सहजप्रीत सिंह दूसरे और फिरोजपुर का मनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा।


इक पिंड उपन धर्म सिंह जरखड़ कबड्डी कप में कलसियां गांव ने धलेर गांव को मात देकर कप पर कब्जा किया। एएसआई जगतार सिंह जरखड़ जूनियर कप में जरखड़ हॉकी अकादमी ने किला रायपुर को हराकर खिताबी जीत हासिल की। बैंक ऑफ इंडिया बास्केटबॉल कप लड़के में लुधियाना अकादमी ने पटियाला को हराया। विजेता खिलाड़ियों को एवन साइकिल कंपनी की ओर से 111 साइकिल इनाम में दी गई। इस मौके पर पूर्व डीजीपी महल सिंह भुल्लर, चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह, हीरा सिंह गाबड़िया, दर्शन सिंह शिवालिक, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर दर्शन सिंह शिवालिक ने जरखड़ स्टेडियम के निर्माण के लिए दस लाख रुपये और संवेदना ट्रस्ट के रविंदर अरोड़ा ने एक लाख रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें