फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सांबा में लगेंगी चार नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, डीसी ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में 7वीं जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा ने की। बैठक में जेके सहकारी प्रमुख योजना के तहत चार नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मंजूरी दी गई। इन इकाइयों को प्राथमिक कृषि क्रेडिट सोसाइटीज और अन्य सहकारी निकायों द्वारा स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यम विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जाएगा, जोकि प्रसंस्करण अनाज, दालों, फलों, सब्जियों और हर्बल उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। समिति ने बेकरी उत्पादन में लगे दो मौजूदा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के सफल कार्यान्वयन की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के बाद डीसी ने चीची माता मंदिर में एक सहकारी मंडप का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन हब में सहकारी-आधारित ग्रामीण पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और सेवा वितरण को बढ़ावा देना है।
बैठक में चंपा ठाकुर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सांबा, अजय भारती सहायक आयुक्त (राजस्व) सांबा और कृषि, बागवानी, पशुपालन, भेड़ पालन, मत्स्य पालन, एफसीएस, सीए, नाबार्ड, डीसीसीबी के प्रतिनिधियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें