फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मुहम्मद की शान में गुस्ताखी से मुसलमानों में रोष

Fri, 04 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में हिन्दू महासभा के कमलेश तिवारी की ओर से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहीवसलम की शान के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से मुसलमानों में रोष है। शुक्रवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर फील्ड गंज चौक में जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमानों ने रोष प्रदर्शन कर तिवारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर मजलिस अहरार इस्लाम पार्टी की ओर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम एक ज्ञापन भेजा गया। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी ने कहा कि प्यारे नबी हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहीवसलम पूरी इंसानियत के लिए रहमत है। उस पवित्र हस्ती पर टिप्पणी करना इंसानियत के लिए शर्म की बात है। इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी, गुलाम हसन कैसर, मुफ्ती जमालुद्दीन, मुफ्ती सदाम, कारी मोहतरम, शाह नवाज, बाबुल खान, अंजुम, सिकंदर अली, बबलू खान, आजाद अली, मुहम्मद साबर, मुहम्मद साकर, अकरम अली, मुहम्मद जिशान और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें