खन्ना में हाईवे पर जाम लगाते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले खन्ना निवासी मनदीप सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में खन्ना कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रधान अशोक तिवाड़ी पर धारा 306 का मामला दर्ज किया गया था।
खन्ना पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में मृतक मनदीप की मां और पत्नी ने मोहल्ला निवासियों की मदद से जीटी रोड पर बनी गुरु अमरदास मार्केट के सामने हाईवे जाम कर दिया।
आधा घंटा जाम लगने के बाद सिटी थाना के एसएचओ अजीतपाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को एसएसपी खन्ना के पास ले गए। एसएसपी खन्ना ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।