फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नौ किसानों की मोटरों से सामान चोरी

Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। गांव भमारसी बुलंद में चोरों ने एक ही रात में नौ किसानों के खेतों से मोटरों का सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद किसानों में रोष है। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलजीत सिंह भुट्टा ने जिला पुलिस प्रमुख से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भुट्टा ने आरोप लगाया कि पंजाब में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी सात मोटरों से सामान चोरी हुआ था। मोटरों का सामान चोरी होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। भुट्टा ने मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें