फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के लिए केवल किसानों को बदनाम करना गलत : चौहान

Tue, 17 Nov 2026 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समराला। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को समराला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर कृषि से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने और फसल विविधता अपनाने की अपील की।
पराली जलाने के मुद्दे पर उन्होंने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, प्रदूषण के लिए केवल किसानों को बदनाम करना गलत है। वायु प्रदूषण के अन्य कारणों की भी जांच होनी चाहिए। चौहान ने किसानों को संतुलित खादों और कीटनाशकों का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने बताया कि लगातार गेहूं और धान की खेती तथा रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है। मंत्री ने दलहन सहित अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। केंद्र सरकार ने गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की है। किसानों को फसल खरीद में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए समझौतों में भारतीय किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। इससे कृषि उत्पादों के निर्यात के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एक एकड़ में तीन फसलें उगाने के मॉडल की सराहना की। उन्होंने आधुनिक कृषि मशीनों और पराली प्रबंधन के तरीकों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें