फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halwara: आईआरबी के जवान ने सरकारी असले से गोली मार की आत्महत्या, तरस के आधार पर मिली थी नौकरी

Sat, 31 Jan 2026 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

कांस्टेबल अनोज मसीह को कुछ समय पहले ही पिता की जगह तरस के आधार पर नौकरी मिली थी और वह गुरदासपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर आरएसी लग्जरी कार शोरूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आईआरबी के 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार रात करीब एक बजे अपने सरकारी असले से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


कांस्टेबल अनोज मसीह को कुछ समय पहले ही पिता की जगह तरस के आधार पर नौकरी मिली थी और वह गुरदासपुर का रहने वाला था। गोली चलने की आवाज सुनकर जब साथी पुलिसकर्मी पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। खून से लथपथ सिपाही अनोज मसीह कार की सीट पर औंधे मुंह गिरा पड़ा था। 

हालांकि मामले में दो तरह के पक्ष सामने आ रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि एसएलआर राइफल के साथ मजाक में की गई छेड़छाड़ के चलते गोली चल गई जो अनोज मसीह के लिए जानलेवा साबित हुई। साथी पुलिस कर्मी ने तुरंत अपनी बटालियन और थाना दाखा समेत पुलिस हेडक्वार्टर को सूचना दी। 
विज्ञापन


दाखा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा करने के बाद उसे सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा और रिपोर्ट में घटना की वजह का भी खुलासा हो जाएगा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक माहिरों की टीम ने भी सैंपल लिए हैं और पुलिस कर्मी की मौत पर उच्च स्तरीय जांच बिठा दी गई है। 

जानकारी के अनुसार आरएसी लग्जरी कार शोरूम के मालिक को 14 जनवरी को रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 16 जनवरी को आरएसी मालिक को चार सुरक्षाकर्मी अलॉट कर दिए थे। दो सुरक्षाकर्मी घर और दो शोरूम पर तैनात थे। शुक्रवार रात अनोज मसीह अपने साथी सुरक्षाकर्मी के साथ शोरूम पर ड्यूटी के दौरान कार में बैठा था। देर रात उसने अपने साथी को पीने का पानी लाने को कहा। जब साथी पुलिसकर्मी पानी लेने गया तो अनोज ने अपने सरकारी असले से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें