फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी गैंग ने सराफा बाजार में लूटा २३ ग्राम सोना, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में सक्रिय ईरानी गैंग अब जिला पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका है। इस गैंग के सदस्य किसी न किसी व्यक्ति को अपना निशाना बनाते है। सोमवार को इस गैंग के सदस्यों ने सराफा बाजार में सोने के कारीगर को अपना निशाना बनाया है। ईरानी गैंग ने कारीगर को रोककर जांच करने के बहाने से उससे लगभग 23 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। जिसकी सुचना तुरंत थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सराफा बाजार के प्रिंस बब्बर ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय दो-तीन लोग मार्केट में काफी देर से घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने कारीगर शांति लाल को घेर लिया और उसे जांच करने के बहाने एक तरफ ले गए। जहां पर ईरानी गैंग के सदस्यों ने कारीगर से लगभग 23 ग्राम सोना छीनकर फरार हो गया। कारीगर ने कुछ देर बाद मार्केट में शोर मचाया। इस घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस को सूचित कर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। मार्केट के कई दुकानदारों ने बताया कि सोमवार सुबह से ही कुछ अज्ञात व्यक्ति मार्केट में घूमते हुए लोगों को रोक कर पूछताछ करते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन उनके बारे में किसी कोई अंदेशा नहीं हुआ। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें