फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नाच ने मोहा मन, दर्शक थिरकने पर मजबूर

Sun, 17 Jan 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब खेतीबाड़ी यूूनिवर्सिटी में चल रहे अंतर यूनिवर्सिटी युवक मेले के अंतिम दिन खुले रंग मंच में लोक नाच के मुकाबले हुए। इसमें राजस्थानी, भंगड़ा, गिद्दा, हिमाचली नाटी ने दर्शकों का मन मोहा और उन्हें थिरकने पर मजबूर किया। मुकाबलों में उत्तरी भारत की 20 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के जैकब हाल में हुए वाद-विवाद मुकाबलों में विभिन्न यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने विभिन्नता में एकता विषय पर अपने विचार सांझे किए। मेले के चौथे दिन फोटोग्राफी और इंस्टालेशन के मुकाबले में 19 टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न जगह पर कैमरों के जरिये यूनिवर्सिटी के दृष्य को कैद करते नजर आए। कलाकृति मुकाबले में जहां विद्यार्थियों ने जीत की उमंग से भाग लिया, वहीं समाज के लिए कुछ नया करने का संदेश भी दिया।

यूनिवर्सिटी के पाल आडिटोरियम में वेस्टर्न समूह गायन में 16 और व्यक्तिगत मुकाबलों में भी 16 टीमों ने भाग लिया। चार दिन तक चले इस युवक मेले के दौरान विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा मुख्यातिथि मौजूद होंगे। लोकनाच मुकाबलों के दौरान यूनिवर्सिटी के पसार शिक्षा निर्देशक डॉ. रजिंदर सिंह, विद्यार्थी भलाई के निर्देशक डा. रविंदर कौर, भारतीय यूनिवर्सिटी एसोसिएशन से डॉ. वीके शर्मा, डॉ. अरुण पाटिल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें