संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) ने एमएसएमई, ग्रांट्स एंड सब्सिडीज और ट्रेडमार्क विषय पर एक ज्ञान सेमिनार आयोजित किया।
इसका उद्देश्य एमएसएमई को सरकारी लाभों से वंचित रहने से रोकना था। सीआईसीयू कॉम्प्लेक्स में हुए सेमिनार में उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, प्रोत्साहनों और ब्रांड सुरक्षा की जानकारी मिली। इसमें एमएसएमई, ग्रांट एवं सब्सिडी और ट्रेडमार्क पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञ आरुषि महाजन, अदिति शर्मा, ईशान महाजन और आदित्य मल्होत्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए सही दस्तावेज, पात्रता और प्रक्रिया के पालन पर जोर दिया। ट्रेडमार्क पंजीकरण और ब्रांड सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि यह जानकारी कारोबारी बढ़त के लिए आवश्यक है। जागरूकता की कमी से कई एमएसएमई लाभ नहीं ले पाते। सीआईसीयू भविष्य में भी ऐसे ज्ञान सत्र आयोजित करेगा।