फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की चेतावनी, एफटीए रद्द करे सरकार

Sat, 09 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले उद्यमियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा चीन के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मंथन किया गया। उद्यमियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि इस एफटीए को अमल में न लाया जाए वरना उद्यमी आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन


उद्यमियों का तर्क है कि यह एग्रीमेंट देश की अर्थव्यवस्था और मेक इन इंडिया के खिलाफ है। पहले ही चीन देश में बड़ी मात्रा में माल डंप कर रहा है। एफटीए होने के बाद चाइनीज माल की बाढ़ आ जाएगी। भारत का मैन्यूफैक्चरिंग बेस हिल जाएगा और इकोनोमी पर विपरीत असर होगा।


फेडरेशन के प्रधान बदीश जिंदल ने कहा कि है कि ग्लोबल मंदी के बावजूद चीन से आयात में नौ फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि भारत से निर्यात 25 फीसदी गिर गया है। 2014-15 में चीन को निर्यात 73 हजार करोड़ रुपये का था, जो इस वित्त वर्ष में गिरकर 58 हजार करोड़ रुपये रहने की संभावना है। चीन से आयात इसी अवधि में 369000 करोड़ से उछल कर 410000 लाख करोड़ हो गया है।
विज्ञापन



इन आंकड़ों से साफ है कि देश का औद्योगिक क्षेत्र पहले ही चीन की मार से बेहाल है। अब एफटीए के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। फेडरेशन से इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तमाम तथ्यों और आंकड़ों से अवगत भी कराया गया है। पत्र में चेतावनी भी दी गई है कि यदि सरकार ने एफटीए लागू किया तो उद्यमी आमरण अनशन करेंगे। बैठक में राजकुमार सिंगला, विनय गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अनिल छाबड़ा, कृष्ण थापर और महेश गुप्ता समेत कई उद्यमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें