फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी 20 दिन से युगांडा पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 21 Oct 2024 07:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

वसुंधरा ओसवाल भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। वे युगांडा में पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। एक अक्तूबर को वे अपने प्लांट का दाैरा कर रही थी तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें अवैध ताैर पर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वसुंधरा ओसवाल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल पिछले कई दिनों से युगांडा पुलिस की हिरासत में हैं। युगांडा से बेटी को रिहा कराने के लिए पंकज ने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं युगांडा के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और परिवार के सदस्यों से भी उनको मिलने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर को वह युगांडा में अपने औद्योगिक प्लांट का दौरा कर रही थी तो उनको कुछ हथियारबंद लोगों ने बिना किसी वारंट और कानूनी दस्तावेज के अवैध तौर पर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वसुंधरा के साथ उनके कुछ साथियों को भी हिरासत में रखा हुआ है। वसुंधरा के पिता का दावा है कि उन्हें झूठे आरोप लगा कर फंसाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि यह मामला एक लापता व्यक्ति से संबंधित जांच पर आधारित है।

पंकज ओसवाल का दावा है कि यह मामला कंपनी के एक पूर्व कर्मी की ओर से दो लाख डाॅलर का ऋण लेने से संबंधित है। परिवार का दावा है कि कर्मी ने इसे चुकाने से मना कर दिया और अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों से बचने के लिए वसुंधरा पर झूठे आरोप मढ़ दिए।

पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है वसुंधरा

वसुंधरा का जन्म 1999 में हुआ था और वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के संस्थापक परिवार से ताल्लुक रखती है। वसुंधरा युगांडा में पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। पंकज ओसवाल ने उनकी बेटी को अवैध तौर पर हिरासत में रखने के आरोप लगाए हैं। ओसवाल परिवार ने बेटी की रिहाई के लिए भारत सरकार के अलावा यूनाइटेड नेशन्स वर्किंग ग्रुप से भी सहयोग की मांग की है। अब मामला सामने आने के बाद युगांडा सरकार ने भी वसुंधरा को कानून सहयोग देने का आवश्वासन दिया है 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें