संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार राज्य के सभी फोकल प्वाइंट और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की बेहतर देखभाल के लिए जल्द ही एक स्वतंत्र प्राधिकरण का गठन करने जा रही है। यह प्राधिकरण सीवरेज, सड़कों, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगा। अरोड़ा ने वीरवार को लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम राइजिंग पंजाब – फ्रॉम सजेशंस टू सॉल्यूशंस में यह जानकारी दी। अरोड़ा ने बताया कि इस प्राधिकरण के लिए वैश्विक कंसल्टेंसी कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग ढांचा तैयार कर रही है और इसका क्रियान्वयन जल्द ही शुरू होगा।
पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में
मंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में पंजाब सरकार ने कारोबार करने की सुगमता पर विशेष ध्यान दिया है जिसका परिणाम है कि राज्य में अब तक 1.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है और लगभग 4.5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। सरकार खाली पड़े प्लॉटों की नियमित नीलामी भी करवाएगी। अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन 13 से 15 मार्च, 2026 को आईएसबी मोहाली में होगा।