फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में मामूली कहा सुनी के उपरांत एक व्यक्ति की हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल के किलन एरिया में देर रात घर के बाहर कबाड़ गिरानेे को लेकर शुरू हुई पड़ोसियों की लड़ाई ने एक की जान ले ली। इस वारदात में पुलिस ने एक ही परिवार के 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें पांच लोगों के नाम सहित व तीन अज्ञात लोग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को दी शिकायत अनुसार नंगल की मेन मार्केट में मनयारी की दुकान चलाने वाले मृतक वीरेंद्र पुरी के घर के बाहर सुरेंद्र संदल कबाड़ का ढेर लगाए रखता था। जिंदल कबाड़ का काम करता है। इस वजह से दोनों परिवारों में अक्सर बहस होती थी। देर रात कबाड़ को लेकर बहस हुई, जो बाद में लड़ाई में बदल गई। इस दौरान कबाड़ का काम करने वाले पक्ष की और से किसी ने वीरेंद्र के सिर में किसी चीज से बार कर दिया। वार के बाद वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन उसे बीबीएमबी अस्पताल भी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जबकि मृतक के भतीजे जीवन पुरी के बयानों के आधार पर कुल 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें