फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी हटी... बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के मद्देनजर प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू की पाबंदी हटा दी है। अब रविवार के दिन भी सुबह पांच से लेकर शाम 7.30 बजे तक सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के इस फैसले के बाद रविवार की सुबह से बाजारों में रौनक लौट आई। दोपहर बाद तक लोग बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए। लगभग दो माह से संडे बाजारों से रौनक गायब थी। अब दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि शनिवार देर शाम को डीसी वरिंदर शर्मा ने इस संबंधी आदेश जारी किए। रविवार को बाजार खोलने को लेकर काफी समय से दुकानदार मांग कर रहे थे। क्योंकि छुट्टी के दिन लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं। इस राहत के साथ प्रशासन ने लोगों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। रेस्टोरेंट, कैफे, काफी शॉप्स, फास्ट फूड आउटलेट्स, ढाबे, जिम, सिनेमा और म्यूजियम 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। इसके अलावा आइलेट्स सेंटरों में आने वालों को टीकाकरण सर्टिफिकेट लाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें