फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कार गिरने से मां, दो बच्चों समेत चार की मौत

Sat, 20 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद रोड पर स्थित गांव अटारी के पास शनिवार दोपहर एक मारुति कार के गंग कैनाल (नहर) में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतकों में एक ही परिवार से महिला और उसके दो बच्चे भी हैं। हादसे में महिला का पति ही बचने वाला एकमात्र शक्स है, जो अस्पताल में दाखिल है।

गांव अटारी निवासी पलविंदर सिंह पुत्र सूरत सिंह शनिवार दोपहर अपनी पत्नी, दो बच्चों और गांव के एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर गांव फत्तनवाला में डॉक्टर के पास गए थे।

वापसी पर जब वे जलालाबाद रोड के साथ ही अपने गांव के गंग कैनाल का पुल पार करने लगे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहगीरों और खेतों में किसानों ने यह हादसा होते देखा।
विज्ञापन


लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला और कार में सवार पांचों घायलों को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
वहां कुछ समय बाद ही इनमें से चार लोगों को डॉक्टर ने मृत करार दे दिया। मृतकों में पलविंदर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर (32) उनके दो बच्चे गगनप्रीत कौर (6), जशनप्रीत सिंह (4) तथा निर्मल सिंह (30) पुत्र बाज सिंह शामिल हैं। बताते हैं कि पलविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मृतकों के शव पोस्टमार्टम के जिला सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं। हादसे का कारण पुल का रेलिंग रहित होना बताया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार पलविंदर ने अभी कुछ दिन पहले ही मारुति कार खरीदी थी। एक ही साथ चार लोगों की मौत को लेकर गांव में मातम छा गया है।
 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें