फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में पत्नी का कत्ल करके आत्महत्या की

Mon, 13 Jan 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सोमवार को मोबाइल चार्जर की तार से पहले पत्नी का गला घोट दिया। इसके बाद पत्नी की चुन्नी से ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इस घटना से दंपति का तीन साल का बेटा प्रिंस लावारिस हो गया। बताया जाता है कि पति अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंधों से नाराज था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटक रहे बलदेव के शव को नीचे उतारा और बैड पर पडे़ पत्नी रजनी के  शव को कब्जे में लिया।


जानकारी के अनुसार जगरांव में गुरु द्वारा मोरी गेट के नजदीक एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले बलदेव कुमार की पंखे से लटकती लाश और बेड पर पड़े उसकी पत्नी रजनी के शव की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर एसएसपी आशीष चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल से टूटा हुआ मोबाइल चार्जर बरामद किया। मृतका के  शव की स्थिति का आंकलन करते हुए पुलिस को शक है कि मोबाइल चार्जर की तार से ही रजनी का गला दबाया गया। बाद में बलदेव ने खुद चुन्नी से लटक कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन



डीएसपी सुरिंदर कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रजनी के किसी ओर से संबंधों को लेकर बलदेव शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। दोनों के झगड़े की आवाजें अक्सर मोहल्ले के लोगों को सुनती थीं। पुलिस अब मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें