फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में अवैध रूप से हिरासत में रखे व्यक्ति को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह नगर पुलिस चौकी में मंगलवार को देर रात हाईकोर्ट से पहुंचे वारंट अफसर ने दबिश देकर अवैध रूप से हिरासत में रखे गए व्यक्ति को छुड़वाया। वारंट अफसर के आने से पहले ही सभी मुलाजिम वहां से चले गए थे। छुड़वाए गए व्यक्ति की पहचान समराला चौक के पास एलआईजी फ्लैट में रहने वाले धर्मेंद्र कुुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 27 मई को दोपहर लगभग दो बजे वह एक्टिवा पर गिल चौक की ओर जा रहे थे। इसी बीच नहर के पास सादी वर्दी में खड़े दो लोगों ने उसे रोक लिया। खुद को उन्होंने पुलिसकर्मी बताया और उसे एसबीएस नगर पुलिस चौकी ले गए। उसके बाद लगातार उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। पुलिसकर्मी उन्हें यह स्वीकार करने के लिए कह रहे थे कि वह अपने जीजा के साथ चिट्टा बेचते हैं। जब वह नहीं माने तो और पीटा गया। इसी दौरान उनके परिवार वालों को पता चला कि उन्हें पुलिस चौकी में रखा गया है। परिवार वाले जब पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्हें भी डरा धमकाकर भगा दिया गया। धर्मेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें छोड़ने के लिए रिश्वत भी मांगी, लेकिन जब उन्होंने असमर्थता जताई तो उन्हें नहीं छोड़ा गया। धर्मेंद्र की पत्नी निधि के अनुसार जब उनके पति को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो उन्होंने हाईकोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद अदालत के आदेश पर यहां पहुंचे वारंट अफसर बलविंदर सिंह ने उनके पति को छुड़वाया। व्यक्ति को छुड़वाने के बाद उसे ईएसआई मॉडल अस्पताल मेडिकल करवाने के लिए देर रात ले जाया गया। पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें