भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (आईआईटी) रोपड़ की तरफ से इस वर्ष एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 55वां स्थान हासिल किया गया है। प्रबंधकों ने बताया कि इस बार आईआईटी रोपड़ की तरफ से पहली बार प्रमुख 100 संस्थानों की सूची में स्थान हासिल किया गया है जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
आईआईटी रोपड़ एक युवा संस्थान है और बावजूद इसके आईआईटी रोपड़ ने पुरानी आईआईटीज को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि आईआईटी रोपड़ का इस साल ओवरऑल स्कोर 48 रहा जबकि प्रशंसा पत्रों, खोज और अध्यापन में इसके क्रमवार 100, 16.2 और 36.3 स्कोर हैं। आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रो. राजीव आहूजा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण हम आज जिस भी मुश्किल दौर में से गुजर रहे हैं, उस दौरान आईआईटी रोपड़ मौजूदा संकट से निपटने में बेमिसाल नवीन खोजें कर देश की सेवा करने के लिए दृढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आईआईटी रोपड़ द्वारा बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट कार्यशील हैं जो राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों और तरजीहों में योगदान डालते हैं।