फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं चमकौर साहिब से चुनाव जरूर लड़ूंगा : विधायक चन्नी

Sat, 14 Nov 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरिंडा। आम आदमी पार्टी के विधायक चरणजीत सिंह ने शनिवार को अपनी कोर समिति के साथ राजनीतिक रणनीति पर बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए पार्टी अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उनके समर्थकों ने हाथ उठाकर उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया। चरणजीत सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ना उनका तय है। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा आने वाले दिनों में होगा। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव में हराया था। इसके बावजूद पार्टी ने उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव हराने के लिए केवल उनके पास ही गिद्दड़सिंगी है। उन्होंने पार्टी से अपने टिकट पर दोबारा विचार करने को कहा। जसवीर सिंह गढ़ी से जुड़े सवाल पर उन्होंने अपना आशीर्वाद वापस लेने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि गढ़ी को आशीर्वाद संगठन मजबूत करने के लिए दिया गया था। यह आशीर्वाद चुनाव लड़ने के लिए नहीं था। विधायक ने यह भी बताया कि वह पिछले एक साल से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं। उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें