फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा, ट्राइडेंट ग्रुप उद्योग क्रिकेट-21 का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। ट्राइडेंट ग्रुप उद्योग क्रिकेट कप-21 का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मुकाबला होशियारपुर और मुक्तसर की टीम के बीच ट्राइडेंट फैक्टरी संघेड़ा में खेला गया। इसमें होशियार की टीम ने मुक्तसर को 44 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। होशियापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 224 रन बनाए। इसमें हैप्पी कुलवीर ने 49 गेंद में 53 रन बनाकर शानदार पारी खेली। उनका साथ कर्मदीप ने बखूबी दिया। उन्होंने 40 गेंद में 43 रन की पारी खेली। मुक्तसर की टीम की तरफ से अमनदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सात ओवर में चार विकेट दबोचे। जवाब में मुक्तसर की टीम 34 ओवर में 180 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मुक्तसर की तरफ से ध्रुव वर्मा ने 25 रन और अमनदीप सिंह ने 24 रन की पारी खेली। होशियारपुर की टीम की तरफ से करन सैनी और अशीष घई ने 3-3 विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी करने के लिए आशीष घई को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बठिंडा के उदय प्रताप सिंह को दिया गया।
मुख्य मेहमान डीसी तेज प्रताप सिंह फुलका ने होशियारपुर की टीम को ट्रॉफी और डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता मुक्तसर को एक लाख रुपये की राशि और तीसरे स्थान पर रही बठिंडा को पचास हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। टूर्मामेंट में लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर और बरनाला समेत अन्य क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रिकेट ऐसो. बरनाला के प्रधान विवेक सिंधवानी, महासचिव रूपिंदर गुप्ता, सुंदर जैन, संजय गर्ग, राकेश जिंदल, नीटू ढींगरा और रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें