फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान का बेटा निकला फर्जी सीआईए कर्मी: नकली पिस्तौल दिखाकर करता था वसूली, मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

Fri, 24 Jul 2026 11:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना

सार

लखवीर के पिता पंजाब होमगार्ड से सेवानिवृत्त जवान हैं। आरोपी इसी का फायदा उठाकर खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताता था। कई पीड़ित डर के कारण शिकायत तक नहीं कर सके।
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताकर लोगों को डराने और जबरन वसूली करने वाले गांव राहौण निवासी लखवीर सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक नकली पिस्तौल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी इसी पिस्तौल के बल पर लोगों को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये ऐंठता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ क्षेत्र में कई लोगों को निशाना बना चुका है।

पुलिस ने बताया कि लखवीर के पिता पंजाब होमगार्ड से सेवानिवृत्त जवान हैं। आरोपी इसी का फायदा उठाकर खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताता था। कई पीड़ित डर के कारण शिकायत तक नहीं कर सके। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी (जांच) पवनजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 21 जनवरी 2026 को एनडीपीएस अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड के साथ हालिया वारदातों की भी जांच कर रही है। 

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ समय पहले नेशनल हाईवे पर पटियाला के प्रोफेसर सुमेर सीड़ा की कार के आगे हुई फायरिंग की घटना से भी उसकी कड़ियां जुड़ सकती हैं। उधर सिटी थाना-2 पुलिस ने आरोपी के भाई शमशेर सिंह उर्फ शम्मी को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डोप टेस्ट में पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें