फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बाघ, चीता और शेर के लिए लगेंगे हीटर, परिंदों के लिए फाइबर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब के वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग ने छतबीड़ चिड़ियाघर में जानवरों व परिंदों को ठंड से बचाने के लिए किए विशेष प्रबंध
विज्ञापन

-जानवरों के लिए फर्श पर पराली और तूड़ी के बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बढ़ती सर्दी के मद्देनजर पंजाब के वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग ने छतबीड़ के महिंदर चौधरी जूलॉजिकल पार्क में जानवरों व परिंदों को बचाने के लिए विशेष प्रबंधन किए हैं। यहां मांसाहारी जानवरों बाघ, चीता, शेर और अन्य प्रजातियों के लिए आश्रय स्थानों में रूम हीटर और हीट कन्वेक्टर की व्यवस्था की है। सभी खिड़कियों एवं खुले स्थानों को पॉलीथिन शीट या फाइबर शीट एवं सरकंडे घास की छत से ढका जा रहा है। सभी वृद्ध व छोटी उम्र के जानवरों के लिए विशेष तापमान नियंत्रण प्रबंध किए गए हैं।
इसी तरह शाकाहारी जानवरों के लिए बांधने वाली तारों व रस्सियों की मदद से अस्थायी आश्रय/झोपड़ियां बनाई गई हैं जिससे इन शाकाहारी जानवरों के सभी बाड़ों में वाटरप्रूफ प्रबंधों (छतों को काली तिरपाल से ढकने) की सुविधा दी गई है। फर्श पर पराली एवं तूड़ी के बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभी पक्षियों के पिंजरों को फाइबर कपड़े, जूट मैट व पॉलीथिन की चादरों से अच्छी तरह ढका गया है ताकि उन्हें ठंड एवं बारिश से बचाया जा सके। सभी पक्षियों के घोंसलों को गर्म रखने के लिए पराली, तूड़ी व चावलों के भूसे के बिस्तरों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा रेंगने वाले जंतुओं की बिलों पर ऑयल फिन हीटर लगाए गए हैं। ये हीटर आसपास की प्राकृतिक नमी को प्रभावित नहीं करते। इसके अलावा रेंगने वाले जंतुओं के सभी सेलों के लिए तूड़ी, सूखे पत्तों एवं भारी कंबलों की व्यवस्था की गई है जो इन रेंगने वाले जंतुओं के लिए बहुत आरामदायक हैं। रेंगने वाले जंतुओं वाले सेक्शन में विशेष यूवी लैंप लगाए गए हैं। कछुओं एवं पानी में रहने वाले कछुओं के लिए वाटर सर्कुलेशन सिस्टम वाले विशेष एक्वेरियम वाटर हीटर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें