फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: शहीदी सभा में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 20 विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
-डॉ. बलबीर सिंह बोले- 41 एंबुलेंस और 20 आम आदमी क्लीनिक तैयार
विज्ञापन

-
फतेहगढ़ साहिब। छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को समर्पित शहीदी सभा में लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दी।
डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शहीदी सभा के दौरान 20 आम आदमी क्लीनिक, 7 डिस्पेंसरियां और 41 एंबुलेंस 24 घंटे लगातार सेवाएं प्रदान करेंगी। सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, सरकारी राजिंद्रा अस्पताल से 20 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जो गंभीर मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीदी सभा के अवसर पर 25 और 26 दिसंबर को जिला प्रशासनिक परिसर में दो दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आम जनता, युवाओं और विद्यार्थियों से हेल्पलाइन नंबर 104 पर मिस कॉल देकर रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की। पंजीकरण के बाद आवश्यकता पड़ने पर ही रक्तदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेगा
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि रक्तदान और अंगदान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान और मृत्यु उपरांत अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी स्थापित किया जाएगा जिससे गंभीर मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें