फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: खुद को पटवारी बताकर लोगों से ऐंठता था पैसे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक व्यक्ति खुद को पटवारी बताकर कई लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। आरोपी ने प्रशासन के काम करवाने का झांसा देकर लोगों से रिश्वत के तौर पर पैसे वसूल किए। जब जमालपुर बेअंत काॅलोनी निवासी लवदीप सिंह से भी आरोपी ने पैसे मांगे, तो उसने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।
विज्ञापन

विजिलेंस ने जांच की तो यह सामने आया कि आरोपी गुरजिंदर सिंह किसी सरकारी विभाग में तैनात नहीं था। उसने केवल अपने आप को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों को ठगा था। इसके बाद यह मामला साहनेवाल पुलिस के पास भेजा गया। पुलिस ने लवदीप सिंह की शिकायत पर शिमलापुरी के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी गुरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
लवदीप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे प्रशासनिक काम करवाने का झांसा दिया और इसके बदले पैसे मांगे। जब पैसे देने के बावजूद काम नहीं हुआ, तो उसे शक हुआ। अगस्त महीने में उसने विजिलेंस में शिकायत की। शुरुआती जांच में यह मामला रिश्वतखोरी का प्रतीत हो रहा था, लेकिन विजिलेंस द्वारा रिकॉर्ड खंगालने पर यह सामने आया कि गुरजिंदर सिंह पटवारी नहीं था। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें