फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार कर्जदार किसानों की सहायता करेगी : हरसिमरत

Sun, 10 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में लोगों को संबोधित करतीं हरसिमरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को किसान खुदकुशीयों के गंभीर मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों की हर संभव सहायता करने के लिए गंभीर है। इसके चलतेे उनकी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के जरिये राजनीतिक रोटियां सेकने वालों से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


गांव गोबिंदपुरा में हररंगपुरा और ढेलवां की पंचायतों के मसलों का मौके पर निपटारा करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि पंजाब सरकार किसान मसलों का हर पक्ष से निपटारा करेगी। इसी मकसद के साथ विभिन्न किसान भलाई स्कीमें अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आने वाले दिनोें किसानों के लिए भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के तहत किसान सेहत बीमा स्कीम शुरू की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत पंजाब के 11 लाख से ज्यादा जे फार्म भरने वाले किसान फायदा ले सकेंगे। इनमें पहले पड़ाव में 3 लाख किसानों को सेहत बीमा कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत परिवार के मुखी समेत उस पर निर्भर सदस्यों का 50 हजार रुपये तक का सालाना उपचार सरकारी स्तर पर करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बीते 9 सालों से किसानों की मोटरों के बिजली का बिल करीब 6 हजार करोड़ रुपये सलाना के हिसाब के साथ दे रही है। आने वाले दिनों में 1.5 लाख नए ट्यूबवेल कनेक्शन पंजाब के किसानों को दिए जा रहे हैं। इनका बिजली का बिल भी पंजाब सरकार की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान भलाई स्कीमों को निचले स्तर तक लागू करने में पंजाब सरकार द्वारा कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। 

हरसिमरत बादल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विदेशों में सिखों पर बढ़ रहे नसली हमलों की गिनती के कारणों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी को सही कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम समय की मुख्य मांग थी जिससे भविष्य में ऐसे हमलों की रोकथाम के लिए अगली रणनीति तैयार की जा सके।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री बादल ने गांव हररंगपुरा की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 19 लाख रुपये, गोबिंदपुरा को 12 लाख रुपये विकास कार्य और जेल रोड के लिए 1.10 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर करते हुए गांव ढेलवां के विकास कार्य के लिए 22.5 लाख की ग्रांट मंजूर की। इससे पहले हरसिमरत बादल ने विभिन्न गांवों में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलों को सुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें