फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम के मुकाबले चुनाव में मनप्रीत की होगी जमानत जब्त’

Thu, 07 Apr 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बठिंडा में मंत्री हरसिमरत बादल का स्वागत करती बच्‍ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मनप्रीत बादल की जमानत जब्त होने से कोई नहीं रोक सकता है, अगर वे लंबी विधानसभा हलका से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले चुनाव लड़ते हैं। 
विज्ञापन


हरसिमरत बादल वीरवार को गांव कोठे चेत सिंह में संगत दर्शन समागम के बाद गांव सिवीयां में लोगों की समस्याओं के हल व विकास कार्यों के लिए ग्रांटें बांटने पहुंची थीं। मीडिया के एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि पहले 4 पार्टियों के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत बादल लोक सभा चुनाव में लोगों की ओर से नकारे जा चुके हैं।

हरसिमरत ने कहा कि पूरे देश में बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई भी बुरी तरह गुटबाजी में उलझ चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस और मनप्रीत बादल सपने की दुनिया में रहने के आदी हो चुकेे हैं। वहीं हकीकत तो यह है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस का हमेशा के लिए सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने पंजाब को बीते 9 सालों में विकास के शिखरों पर पहुंचाया है।  
विज्ञापन


हरसिमरत बादल ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी का सिख विरोधी चेहरा और सोच बेनकाब हो गई है। कांग्रेस के रास्ते पर आम आदमी पार्टी चल पडी है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरसिमरत ने गांव कोठे चेत सिंह, कोठे लाल सिंह, बलाहड महमा, सिवीयां, जंडावाला, हररायपुर, बलाहड बिंझू, गोनियाना खुर्द और गोनियाना कलां में संगत दर्शनों के जरिये लोगों के मसलों का मौके पर निपटारा कर समूह गांव को विभिन्न विकास कार्य हेतु ग्रांट भी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें