मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की बुक ‘हेयर योगा’ का मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक देव भवन के प्रांगण में विमोचन किया गया।
इसमें बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए टिप्स दिए गए हैं।
इस दौरान जावेद ने बताया कि सर्दी के मौसम में बालाें की अधिक संभाल की जरूरत होती है। क्योंकि सर्दियों में बाल सूखे और रफ हो जाते हैं।
इसका कारण वातावरण में सूखी हवाएं होता है। इससे निजात पाने के लिए सरल उपाय किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैशन के दौर में हेयर स्टाइलिंग में बेहतर कैरियर विकल्प है।