फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबोवाल में सड़क पर मिले श्री गुटका साहिब के पन्ने

Sat, 19 Dec 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हैबोवाल के बाबा नंद सिंह इलाके में श्री गुटका साहिब के पन्ने सड़क पर मिलने का मामला सामने आया है। इससे पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। श्री गुटका साहिब की बेअदबी होने की खबर मिलते ही डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, एसीपी गिल गुरप्रीत कौर पुरेेवाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत किया। देर रात को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाका निवासी करनैल सिंह ने कहा कि उनके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर को उनके पिता की अंतिम अरदास के लिए पाठ का भोग रखा हुआ था। वह अपने परिवार सहित घर से सुबह निकलने लगे तो घर के बाहर श्री गुटका साहिब के पन्ने बिखरे पड़े थे। उन्होंने पन्ने देख शोर मचा दिया। शोर सुन इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। एक महिला ने अपने घर से साफ कपड़ा लाकर श्री गुटका साहिब के पन्ने इकट्ठा कर उसे साफ जगह पर रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी मात्रा में पुलिस इलाके में पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में सर्च किया, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला कि पन्ने किसने फाड़े थे। पुलिस ने इलाके के लोगों से शांत रहने की अपील की। जांच अधिकारी वरिंदर चोपड़ा ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें