फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा फायरिंग: निजी रंजिश और सुरक्षा साजिश का दोहरा मकसद

Mon, 02 Nov 2026 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के सेवादार कमलजीत सिंह के साथ थी आरोपी संदीप की दुश्मनी, बाबा अमरजीत सिंह की साजिश में निजी बदला लेने का भी बनाया था प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर साहिब में हुई फायरिंग की घटना में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस वारदात को पुलिस सुरक्षा पाने की साजिश बताया था। अब जांच में आरोपी संदीप सिंह की सेवादार कमलजीत सिंह से निजी रंजिश का खुलासा हुआ है।
थाना सदर जगरांव के प्रमुख एसआई सुखविंदर सिंह देओल ने यह जानकारी दी। संदीप सिंह ने पूछताछ में बाबा अमरजीत सिंह के कहने पर फायरिंग करना स्वीकार किया है। जांच में पता चला कि संदीप की कमलजीत सिंह से पुरानी दुश्मनी थी। कमलजीत सिंह गांव सिधवां कलां का निवासी है। वह कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा है। संदीप ने कथित तौर पर एक ही वारदात से दो निशाने साधने की योजना बनाई थी। उसका मकसद पुलिस सुरक्षा हासिल करना और निजी दुश्मनी निकालना था। फायरिंग के दौरान कमलजीत सिंह को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का बयान
सेवादार कमलजीत सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई थी। उसने बताया कि 26 अक्तूबर की रात 11:30 बजे वह सुरक्षा ड्यूटी पर था। एक नकाबपोश व्यक्ति ने उस पर पिस्तौल से दो फायर किए। उसने दीवार से लगकर अपनी जान बचाई। मुख्य गेट पर बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी को जान से मारने की धमकी वाला पत्र भी मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें