फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: जीएसटी एवं वैट रिफंड का निपटारा 31 दिसंबर तक, ट्रेड एसोसिएशनों ने 12 दिसंबर का धरना किया रद्द

Thu, 11 Dec 2025 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

टैक्सेशन कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि सितंबर 2025 तक की सभी लंबित जीएसटी एवं वैट रिफंड फाइलों का निपटारा 15 दिसंबर 2025 तक, जबकि नवंबर 2025 तक की सभी लंबित फाइलों का निपटारा 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन (पीटीबीए) एवं विभिन्न ट्रेड एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सरीन की अध्यक्षता में टैक्सेशन कमिश्नर पंजाब जतिंदर जोरवाल के साथ हुई। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान पंजाब में व्यापारियों और टैक्स प्रोफेशनल्स को लंबे समय से लंबित जीएसटी एवं वैट रिफंड से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 

पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन और ट्रेड एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने रिफंड में हो रही देरी और लंबित फाइलों के कारण उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी लंबित रिफंड मामलों के समयबद्ध निपटारे की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

अनिल सरीन ने बताया कि टैक्सेशन कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि सितंबर 2025 तक की सभी लंबित जीएसटी एवं वैट रिफंड फाइलों का निपटारा 15 दिसंबर 2025 तक, जबकि नवंबर 2025 तक की सभी लंबित फाइलों का निपटारा 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल सरीन ने कहा कि इस आश्वासन के मद्देनज़र पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन और ट्रेड एसोसिएशनों की ओर से 12 दिसंबर को राज्यभर के जिला टैक्सेशन कार्यालयों के बाहर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अपने वादों पर पूरी तरह कायम रहेगी और भविष्य में व्यापारियों एवं टैक्स प्रोफेशनल्स को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अतिरिक्त यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन जतिंदर मित्तल, पंजाब डायर्स एसोसिएशन (पीडीए) के महासचिव बॉबी जिंदल, एडवोकेट रूपिंदर कंसल, अरुण कंवल, सुनील शर्मा, राकेश काजला, मनमोहर गुप्ता, सकेत गर्ग, ललित मोहन गुप्ता, राम बंसल और मनोज बजाज भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें