फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जीएसटी 2.0 से बाजारों में रौनक, दिवाली तक 10 प्रतिशत कारोबार बढ़ोतरी की उम्मीद

सार

लुधियाना में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने जीएसटी 2.0 का स्वागत किया और इसे व्यापार के लिए लाभकारी बताया। व्यापारियों ने उपभोक्ता सुरक्षा और इनपुट रिफंड प्रक्रिया में सुधार की मांग रखी। इससे व्यापार में वृद्धि की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब प्रदेश व्यापर मंडल ने जीएसटी 2.0 का स्वागत करते हुए इसे व्यापार जगत के लिए नई ऊर्जा और अवसरों का द्वार बताया है। संगठन ने शुक्रवार को माता रानी चौक स्थित कार्यालय में बैठक कर बाजार की मौजूदा स्थिति और आने वाले महीनों में संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सुनील मेहरा, प्रदेश सचिव आयुष अग्रवाल ने की।
व्यापारियों ने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी 2.0 के चलते बाजारों में नई रौनक देखने को मिल रही है। छोटे व्यापारियों को नए ग्राहक और कारोबार के अवसर मिल रहे हैं। बैठक में उम्मीद जताई गई कि दिवाली तक कारोबार में पिछले साल के मुकाबले कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज होगी। नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी अनुपालन से जुड़ी कठिनाइयों और व्यापारिक सुस्ती को दूर करने के लिए घोषित राहत उपायों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से कारोबारी विश्वास को बढ़ावा देंगे और उद्योग-व्यापार को सहारा देंगे।
विज्ञापन

हालांकि व्यापार मंडल ने दो अहम चिंताएं सरकार के सामने रखने की बात भी कही। पहली, उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना जरूरी है। जीएसटी विभाग को यह देखना होगा कि छूट मिलने के बाद कहीं व्यापारी मनमाने ढंग से मूल दरें न बढ़ा दें और ग्राहकों का शोषण न हो। दूसरी, इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर की समस्या है। कई मामलों में इनपुट टैक्स 18 फीसदी है जबकि आउटपुट टैक्स केवल 5 फीसदी लिया जा रहा है। इस वजह से इनवर्टेड ड्यूटी का अंतर 6 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने अगले महीने इनपुट रिफंड की पहली किस्त जारी करने का आश्वासन दिया है लेकिन इस श्रेणी में आने वाले व्यापारियों को अभी भी प्रशासनिक दिक्कतों और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा। मंडल ने मांग की कि रिफंड की प्रक्रिया सीधे जीएसटीएन पोर्टल से संरचनात्मक ढंग से हो, ताकि व्यापारियों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। बैठक में जिला प्रधान परवीन गोयल, जिला चेयरमैन पवन लहर, जिला महासचिव परवीन शर्मा और अश्वनी महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें