फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट की ग्रिल से फंदा लगाया

Sun, 05 Jul 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भामियां रोड स्थित गुरु नानक देव नगर इलाके में एक व्यक्ति ने घर को ताला लगाकर गेट की ग्रिल के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गुरु नानक देव नगर के 60 वर्षीय मदन लाल के रुप में हुई है।

पुलिस ने मदन के घरवालों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की है। जांच अफसर ने बताया कि मदन कुछ महीने पहले आगरा अपने भाई के पास गया हुआ था।

उसकी पत्नी और दोनों बेटे सन्नी और कमल लुधियाना में ही अलग-अलग रहते हैं। शनिवार को मदन की पत्नी अपने बेटे कमल के पास गई थी।

रात को जब मदन घर आया, तो घर पर ताला लगा हुआ था। उसने गेट की ग्रिल के पास कपड़ा बांध कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें