फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बिजली विभाग के दफ्तर से लाखों का सामान चोरी

Sun, 16 Nov 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव सिधवां बेट स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। चोरों ने दफ्तर के ताले काटकर नए-पुराने बिजली के मीटर, तार और अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में विभाग की ओर से थाना सिधवां बेट में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

जेई जगजीवन सिंह, रणजीत सिंह और लाइनमैन जरनैल सिंह ने बताया कि चोरों ने दफ्तर से करीब सात लाख रुपये के मीटर और अन्य सामान चुराया है। अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने दफ्तर में चौकीदार न होने का फायदा उठाया। उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल मीटर चोरी की दो वारदातें हो चुकी हैं। सिधवां बेट के एसडीओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि दफ्तर से सिगंल फेस के 123 नए मीटर और पुराने 149 मीटर के अलावा और भी समान चोरी हुआ है। मामले को लेकर थाना सिधवां बेट के इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें