फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जीएनडीयू के वैज्ञानिक डॉ. हरप्रीत सिंह ने की क्वांटम विज्ञान पर महत्वपूर्ण खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
-भौतिक चीजों को क्वांटम गुणों की मदद से अत्यधिक सटीकता से मापने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) के वैज्ञानिक डॉ. हरप्रीत सिंह ने क्वांटम सेंसिंग के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक ऐसा क्वांटम सेंसर विकसित किया है जो हीरे आधारित सेंसरों से 1200 गुना अधिक संवेदनशील है। इस खोज से दबाव, तापमान और अन्य भौतिक चीजों को क्वांटम गुणों की मदद से अत्यधिक सटीकता से मापने में मदद मिलेगी।
यह महत्वपूर्ण खोज डॉ. हरप्रीत सिंह ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर की है। जीएनडीयू के कुलपति प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह ने डॉ. हरप्रीत सिंह और उनकी टीम को इस सफलता पर बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की पहचान को बढ़ाती है, बल्कि भारत को अगली पीढ़ी की क्वांटम तकनीक में अग्रणी देशों की श्रेणी में ला खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोध दुनिया के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस (वॉल्यूम 16, आर्टिकल नंबर 10530, 2025) में प्रकाशित हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि साधारण लैब स्थितियों में भी ऑर्गेनिक क्रिस्टल हीरे से अधिक प्रभावी क्वांटम सेंसिंग संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें