फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 नवजात बच्चियों को 51-51 सौ की एफडी

Sat, 09 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवा सभ्याचारक मंच पंजाब की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित लड़कियों का 22वां लोहड़ी मेला दाना मंडी में धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी मेले की शुरुआत पंजाबी सभ्याचार के बाबा बोहड़ स्व. जगदेव सिंह जस्सोवाल के  निवास स्थान से मशाल मार्च निकालने के साथ हुई। इससे पहले जस्सोवाल के पंजाबी सभ्याचार में दिए योगदान को याद किया गया। 
विज्ञापन


मार्च मंच के चेयरमैन केके बावा और प्रधान राजीव कुमार लवली की अगुवाई में निकाला गया। नारों केे बीच मार्च गिल रोड स्थित दाना मंडी में पहुंचा। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक ऋचा अग्निहोत्री, हरमीत कौर, जाह्नवी बहल और समाजसेवी जिंदर शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 21 नवजात बच्चियों प्रभजोत कौर, पीहू, काजल, लवलीन कौर, चक्कसूह, मन्नतप्रीत कौर, इशप्रीत कौर, मन्नत, सीरत कौर, गुरवीर कौर, अनाया, अमरप्रीत कौर, परी कुमारी, सिमरप्रीत कौर, साहिबप्रीत कौर, संध्या, रिधमप्रीत कौर, आइशप्रीत कौर, जसमीत कौर, हरजोत कौर और हरलीन कौर को 5100-5100 रुपये की एफडी भेंट की गई।


इस अवसर पर जस्सोवाल के पोते अमरिंदर सिंह जस्सोवाल, साधू सिंह गरेवाल, बलजिंदर सिंह क्लसी, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर बैरागी, हरदियाल सिंह अमन, बलवंत सिंह धनौआ, करनैल सिंह गिल, चमन लाल बत्तरा, गुरभेज सिंह छाबड़ा, निर्मल कैड़ा, दर्शन बावा, अर्जुन बावा और रेशम सिंह उपस्थित थे। मंच के चेयरमैन किशन कुमार बावा और प्रधान राजीव कुमार लवली ने मांग की कि भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मौत की सजा दी जानी चाहिए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिंदर डाबर और पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि धीयां दी लोहड़ी मनाने का एक विशेष महत्व है।
विज्ञापन


सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी गायकी से खूबसूरत अंदाज में रंग बिखेरते हुए श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के नौजवान गायक सुखविंदर सुखी ने गीत पेश किया। गायक आलम और दालम ने अपनी बुलंद आवाज से सभी का दिल जीत लिया। कॉमेडी कलाकार गुरदास कैडा ने अपनी कामेडी से सभी को लोट-पोट कर  दिया। पठानकोट आतंकी हमले के शहीदों को मंच और श्रोताओं की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें