फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पुलिस ने गुम कर दी शिकायत, अब 12 साल बाद दर्ज किया युवती से दुष्कर्म का केस

Mon, 29 Jun 2020 02:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिल रोड स्थित एक कंपनी में काम करने वाली लड़की के साथ उसी कंपनी के मालिक ने करीब 12 साल पहले 2008 में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जब युवती ने इसकी शिकायत की तो थाना डिविजन दो के मुलाजिमों ने केस की फाइल गुम कर दी। 2017 में दोबारा शिकायत देने के बाद पुलिस ने लंबी जांच के बाद गिल रोड स्थित फोरेक्स फास्टर्नर कंपनी के मालिक दर्शन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 2004 से वह आरोपी के पास उसकी कंपनी में काम कर रही थी। चार साल तक उसने कंपनी में काम किया। 2008 में आरोपी ने एक दिन ड्यूटी के दौरान देर रात तक उसे रोके रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि वह किसी को इस बारे में न बताए। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। जांच के बाद थाना डिविजन दो में अधिकारियों ने मामला दर्ज करने के आदेश जारी किये, लेकिन कर्मचारियों ने फाइल गुम कर दी।

हदबंदी के कारण देरी से दर्ज किया गया केस
थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले यह एरिया थाना डिविजन दो में आता था। वहां के पुलिस मुलाजिमों ने फाइल गुम कर दी थी। जिस कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था। अब पीड़िता ने मई 2017 में दोबारा शिकायत दी। दो साल की लंबी जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें