फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गियों में आग लगने से बच्ची जिंदा जली, मौत

Tue, 24 Nov 2015 03:49 PM IST
(श्री माछीवाड़ा साहिब/लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहाड़ा मार्ग पर गांव प्रतापगढ़ के पास सड़क किनारे बनी झुग्गियों में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


इससे नौ झुग्गियां जल कर राख हो गईं और उनमें रखा सारा सामान भी जल का स्वाहा हो गया। आग की चपेट में आकर एक नौ साल की बच्ची की भी जिंदा जल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की।

शाम के वक्त झुग्गियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कूमकलां पुलिस के मुलाजिमों एवं गांव के सरपंच सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों का सामान बाहर निकाला। शाम के वक्त मेहनत मजदूरी करके लौटे सलील मोहम्मद, शेख कलीम, मोहम्मद शाबर, दिलशाद इत्यादि ने कहा कि उनकी झुग्गियां जल कर स्वाहा हो गईं। काफी सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग काम पर गए थे,  केवल बच्चे की घर पर थे। इस घटना में नौ साल की बच्ची शहनाज खातिम के पिता मोहम्मद कलीम ने कहा कि उनकी बेटी मंद बुद्धि थी। घटना के वक्त झुग्गी में सो रही थी, जब आग लगी वह बाहर नहीं निकल पाई। लोगों का कहना है कि वह एक कनाल जगह किराए पर लेकर झुग्गियां बना कर रह रहे थे। अब आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें