फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रसोई में जमा गैस ने माचिस की चिंगारी से पकड़ी आग, महिला समेत दो बच्चियां झुलसीं

Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
परसराम नगर में हादसा महिला की हालत गंभीर, एम्स के लिए रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। रविवार रात गली नंबर-9 में एक किराए के मकान की रसोई में एलपीजी गैस से आग लग गई। इस हादसे में 32 वर्षीय रूनिया देवी और पड़ोस की दो बच्चियां नीतिका (12) व राधा (9) झुलस गईं।
विज्ञापन

रूनिया देवी की हालत गंभीर है, उन्हें सिविल अस्पताल से एम्स रेफर किया गया। सुनील चौपाल को रसोई में गैस की गंध महसूस हुई थी। उन्होंने रेगुलेटर बंद किया पर खिड़कियां नहीं खोलीं जिससे गैस जमा हो गई। बाद में उनकी पत्नी रूनिया देवी ने चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, जिससे जमा गैस ने आग पकड़ ली। नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने तीनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोसायटी के प्रधान सोनू माहेश्वरी ने बताया कि यह हादसा सिलिंडर फटने से नहीं, बल्कि फ्लैश फायर से हुआ। कैनाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें