फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर: देर रात तक नतीजे नहीं आने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर। पंचायत समिति चुनाव की गिनती पूरी होने के बावजूद गोलियां जोन में देर रात तक नतीजे घोषित न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। घटना कल शाम को खालसा काॅलेज स्थित काउंटिंग सेंटर में हुई। गुस्साए कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शन कर एक घंटे तक नतीजे की मांग करते रहे। इस दौरान कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नतीजे जानबूझकर रोक दिए गए हैं और घपला नहीं होने देंगे। प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाए गए।
विज्ञापन

डीएसपी दलजीत सिंह खख ने तत्काल एसडीएम को सूचित किया। इसके बाद गोलियां जोन का नतीजा घोषित किया गया। कांग्रेस की कमलजीत ने 1087 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि आप की सवीना दूसरे नंबर पर रही (977 वोट)। जिला चुनाव में यह विवाद इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि गोलियां जोन डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ससुराल के गांव में आता है। देर रात नतीजा घोषित होने के बाद ही शांतिपूर्ण माहौल बहाल हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें