फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर सागर न्यूटन की जेल में मौत: लुधियाना में प्रदर्शन, मां बोली- पेशी के दौरान मिली थी, तब बिल्कुल ठीक था

Wed, 05 Feb 2025 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गैंगस्टर सागर न्यूटन की जेल में मौत मामले में परिवार वालों ने जमकर बवाल किया। परिवार के लोगों ने लुधियाना में बीच चौराहे में शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सागर को जहर का इंजेक्शन दिया है। 
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या, हत्या के प्रयास सहित लूटपाट के मामलों में गिरफ्तार कर संगरूर जेल भेजे गए गैंगस्टर सागर न्यूटन की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिवार का गुस्सा फूट गया। परिवार वालों ने संगरूर जेल प्रशासन और डॉक्टरों पर हत्या करने के आरोप लगा डाले।
विज्ञापन


सागर न्यूटन को टीका लगाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर को महानगर के सबसे व्यस्त आरती चौक में शव रख कर प्रदर्शन किया गया। चारों तरफ से चौक पर आवाजाही रोक दी गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और काफी लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने जहां पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं संगरूर प्रशासन पर कार्रवाई करने की भी मांग की। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल, थाना डिवीजन आठ और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने परिवार वालों ने मांग रखी कि सागर की पत्नी वंशिका को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी जाए। इसके बाद परिवार को आश्वासन दिया गया कि सागर की पत्नी श्मशानघाट में पहुंचेगी, तब जाकर परिवार वालों ने शव वहां से उठाया।

विज्ञापन


सागर पर 18 आपराधिक मामले दर्ज
गैंगस्टर सागर पर करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज थे। लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे गैंगस्टर सागर न्यूटन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस के उच्चाधिकारियों पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उसके बाद ही गैंगस्टर सागर न्यूटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह कुछ समय से संगरूर की जेल में बंद था। सागर की मां ने बताया कि 21 जनवरी को उसकी एक मामले में लुधियाना पेशी थी, वह उसे मिलकर आई जहां वह बिल्कुल ठीक था। पिछले वीरवार को उसने आपरेशन करवाया था, शुक्रवार को सागर का फोन आया था कि वह ठीक है। 

चंडीगढ़ पीजीआई में हुई मौत
सागर के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि संगरूर जेल प्रशासन ने उन्हें बताया तक नहीं कि उसकी तबीयत खराब है। उसकी अपने मामा से बात हुई थी उस समय सागर ने बताया था कि उसे पता नहीं कौन सा इंजेक्शन दिया है उसकी टांगे काफी दर्द हैं। अगले दिन उसे संगरूर अस्पताल दाखिल कराया गया, वहां से उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल भेज दिया गया और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। संगरूर जेल प्रशासन ने तीन अस्पताल बदल दिए, लेकिन सागर के परिवार वालों को सूचना नहीं दी। चंडीगढ़ पीजीआई में उसकी मौत हो गई तो परिवार वालों को बताया गया। 
विज्ञापन


पत्नी भी जेल में बंद
परिवार ने आरोप लगाया कि सागर की हत्या की गई है, उसकी जांच करवाई जाए। सागर की पत्नी वंशिका को इस शर्त पर काबू किया था कि सागर गिरफ्तार होगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा, लेकिन नौ महीने हो चुके हैं उसे नहीं छोड़ा गया। उसकी छोटी बच्ची है। अब प्रशासन को उसे छोड़ देना चाहिए। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वंशिका को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई है। इस कारण परिवार वालों ने शव रख कर करीब एक घंटे तक जाम किए रखा। पुलिस ने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि वंशिका श्मशानघाट में पहुंचेगी तो परिवार वाले प्रदर्शन खत्म कर चले गए। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश था जेल प्रशासन की तरफ से वंशिका को श्मशानघाट लाने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें